जितेन्द्र लहरे
डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी एनीकट पुल के पास वन्य प्राणी इंडियन ग्रे मुंगूस का शिकार करने वाले आरोपी को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना 23 जनवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे की है, जब मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने इंडियन ग्रे मुंगूस को मारकर अपने पास रखा है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगांव पुलिस टीम तत्काल ग्राम मटिया, शिवनाथ नदी एनीकट के पास पहुंची और मौके पर घेराबंदी कर आरोपी गोकुल उईके (22 वर्ष), पिता मनेजर उईके, निवासी ग्राम आरी कोनारी, थाना डोंगरगांव को मृत मुंगूस के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग के आर.ओ. लवकेश गिलहरे थाना डोंगरगांव पहुंचे, जहां मृत वन्य प्राणी एवं आरोपी को वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49, 51 और 57 के तहत पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 17845/08 दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वन विभाग और पुलिस ने लोगों से वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

