मस्तूरी। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा मस्तूरी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सेक्टर कमेटी एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को बकरकुदा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थेम्हापार, बकरकुदा, सरसेनी, मटिया, विद्याडीह, कुटेला सहित मटिया क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत यादव, जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी बिलासपुर उपस्थित रहे। वहीं केदारनाथ घृतलहरे, विधानसभा अध्यक्ष बसपा मस्तूरी, छोटेलाल घोष, उपाध्यक्ष बसपा मस्तूरी तथा जयमल भारद्वाज, पचपेड़ी सेक्टर अध्यक्ष बसपा सहित विभिन्न बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ कमेटी ही मजबूत संगठन की नींव है, इसलिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

