जितेन्द्र लहरे
मस्तूरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर मल्हार स्थित विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक के आह्वान पर अभियान को जन आंदोलन का रूप देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी ज्वाला प्रसाद बंजारे, किरण यादव, शुक्रितता बादल खूंटे, लक्ष्मण कांत, नवीन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुर्रे, टिकेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पचपेड़ी मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पदयात्रा और जनसभाओं के आयोजन की रणनीति बनाई गई। 25 जनवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रमों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया, जिसमें केवटा डीह, टांगर, भरारी, सुलौनी, भुरकुंडा, बेल्हा, सुकुलकारी, लोहराबोर, जलसों, जुनवानी और कटहा गांव शामिल हैं।
निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस और मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अभियान को मजबूती देंगे। कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

