मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत गोडाडीह लाइमस्टोन माइंस में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिंदल कंपनी के सभी कर्मचारी, अधिकारी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें सभी ने देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया।

माइंस मैनेजर वेद प्रकाश देवांगन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं मैनेजर अमित कुमार गुप्ता, रवि सर एवं शुभम सर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
अनिल कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को सेफ्टी के साथ कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी और सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण और देशभक्ति नारों के साथ समारोह का समापन किया गया।

