खपरी संकुल ओखर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला खपरी में 76वां गणतंत्र दिवस संयुक्त रूप से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, कर्मा, सुवा नृत्य, डांडिया, भांगड़ा सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शाला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं—कुर्सी दौड़, फुगड़ी, बोरी दौड़, लंबी कूद एवं खो-खो में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पंचायत जनप्रतिनिधियों के हाथों मेडल प्रदान किए गए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को सरपंच श्री गिरीज ध्रुव द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के भूतपूर्व छात्र भूपेंद्र पटेल, भोजराम, कमलेश, आनंद नवरंगे एवं साथियों ने विद्यालय को मंच संचालन हेतु लकड़ी का पोडियम स्टैंड भेंट किया, जिसके लिए शाला परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक अनिल वर्मा, श्रवण भैना, सरिता देवी तथा प्राथमिक शाला की शिक्षिका सुशीला सूर्यवंशी सहित शिक्षक अशोक पांडेय, विनोद यादव, पुष्पेंद्र मरावी, विपिन राठौर, विजय जाटव, संतोष साहू सहित सरपंच, उपसरपंच एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुशीला सूर्यवंशी मैडम की अहम भूमिका रही।


