जितेन्द्र लहरे
रायगढ़, 23 जनवरी 2026:
जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार थाना क्षेत्र से नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी।
22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर मिलूपारा–कोड़केल मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निलमणी गुप्ता पिता स्व. प्रेमलाल गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिजना थाना तमनार बताया।
आरोपी के कब्जे से 36 पत्ते स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस (कुल 288 कैप्सूल), बिना नंबर की बजाज पल्सर एनएस 125 बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 1,18,284 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है। रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।

