जितेन्द्र लहरे
मस्तूरी | बिलासपुर
थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चिस्दा, गांधी चौक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुए के फड़ पर रेड कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,360 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जप्त की है। इस मामले में अपराध क्रमांक 17/2026 एवं 18/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी ताश पत्ती से नगद दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


