जितेन्द्र लहरे
मस्तूरी। शासकीय पूर्व माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम शाला मस्तूरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण का मन मोह लिया।
वार्षिकोत्सव में नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शाला समिति अध्यक्ष धनेश केवट तथा प्रभारी प्रधान पाठक पी. इंदुमती विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन बृजेश सिंह राज द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कक्षा 6वीं की छात्राएँ श्रेया यादव, रोशनी, अन्तिका, प्रिया खूंटे एवं मीठी खूंटे ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में संगीता लहरें, ममता कश्यप, पुष्पावली टांडे एवं शबनम बानो का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में शाहिद हसन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला और विद्यालय परिवार में खुशी व उल्लास का माहौल बना रहा।

