जितेन्द्र लहरे
गरियाबंद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पाण्डुका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 10-10 लीटर की दो सफेद जरकिन में भरी कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹4,000) तथा एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल CG 23 AN 5398 (कीमत ₹40,000) जप्त की गई। कुल जप्ती राशि ₹44,000 बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी जागेश्वर ध्रुव (26 वर्ष), निवासी ग्राम कुकदा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


