राजनांदगांव पुलिस -राजनांदगांव में अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़: चिखली पुलिस–सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026। शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे अवैध हथियार गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी चिखली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने शंकरपुर के डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास दबिश देकर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

सूचना मिली थी कि “चार्ली” नामक युवक अपने साथियों के साथ पिस्टल और देशी कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। घेराबंदी के दौरान चार संदिग्धों को मौके से पकड़ा गया। तलाशी में शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस, जबकि डिगम्बर साहू से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से खरीदे गए थे और क्षेत्र में रौब जमाने व बिक्री के लिए लाए गए थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुर्ग और धमतरी में दबिश देकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर एक और पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस ने कुल 02 पिस्टल, 02 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही


