पचपेड़ी गोड़ाडीह। 11 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम गोड़ाडीह निवासी रामाधार लहरे अपनी पत्नी के साथ मकान निर्माण का कार्य कर रहे थे, तभी पड़ोसी बिन्दु पंकज और उनकी पत्नी पद्मनी पंकज मौके पर पहुंचे।

पीड़िता के मुताबिक, पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि हाथ-मुक्कों से हमला करने के बाद महिला के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पति रामाधार लहरे के साथ भी मारपीट की गई और दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

