न्यायधानी में प्रेस क्लब बिलासपुर का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रूप में अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, पूजा विधानी, विनोद सोनी तथा भरत कश्यप मौजूद रहे।

हालिया चुनाव में अजीत मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके साथ विजय क्रांति तिवारी (उपाध्यक्ष), संदीप परिहार (सचिव), किशोर कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), हरिशंकर गंगवानी (सह सचिव) और कैलाश यादव (कार्यकारी सदस्य) की टीम ने जिम्मेदारी संभाली।
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी की सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति और प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प कार्य की जानकारी भी दी। समारोह में मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकारों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन से बड़ी अपेक्षाएं


