मस्तूरी। परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला आस्था और सेवा का केंद्र बना रहा। मेले में आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुमन परिवार किरारी एवं सतनामी समाज द्वारा सतनाम परसादी के रूप में हलवा वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल शहीद कलेश्वर सुमन कॉम्प्लेक्स, मेन रोड किरारी-मस्तूरी रहा।

विगत 17 वर्षों से निरंतर सेवा परंपरा निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर वितरण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में धरम भार्गव, राहुल सिंह, ज्वाला बंजारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुमन परिवार के विजय सुमन, राकेश सुमन, यशवंत सुमन, अजय सुमन सहित युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में “जय जय सतनाम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।


