मस्तूरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानसभा मस्तूरी के चकरेबेडा सेक्टर कमेटी गठन को लेकर ग्राम बूढ़ीखार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बसपा मस्तूरी प्रभारी नंदलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष केदारनाथ घृतलहरे, महासचिव सुंदर टंडन, सेक्टर अध्यक्ष शुक्ला बंजारे तथा सेक्टर महासचिव अगरमन दास पाटले सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सेक्टर कमेटी के गठन, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को बूथ एवं गांव स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

