जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी आरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से क्रेटा कार में गांजा छुपाकर ला रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर आरा क्षेत्र के बोरोझरिया जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹5 लाख कीमत का गांजा और लगभग ₹15 लाख कीमत की क्रेटा कार (CG-13-AM-9231) जब्त की है। कुल जब्ती कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी: शहरूख शाह (34 वर्ष), निवासी जशपुर
तारिक अंसारी (27 वर्ष), निवासी जशपुर
मामले में चौकी आरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

