भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर शहर द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बरतोरी मंडल से चंद्रप्रकाश ‘मोनू’ यादव को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश महामंत्री संगठन तथा जिला भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा जारी आदेश में चंद्रप्रकाश यादव (मोनू) के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।
नियुक्ति की खबर मिलते ही बरतोरी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अधिक से अधिक युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ‘मोनू’ यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


