ग्राम भरारी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूरे ग्रामवासियों के सहयोग से अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। 23 अप्रैल 2026 को कथा के छठे दिन मथुरा गमन, कंस उद्धार एवं रुक्मणी विवाह जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मनमोहक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसी दिन कथा वाचिका पूज्या पंकजा वैष्णव दीदी का जन्मदिन भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक काटकर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और वातावरण भक्तिमय हो गया।

24 अप्रैल 2026 को कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा वाचिका ने अपने मधुर वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस का अद्भुत अनुभव कराया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना देखने को मिली।
कथा के समापन के साथ ही पूरा ग्राम भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। इस पावन आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी संदेश दिया।


