थाना सरिया पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आर्टिगा कार में गांजा परिवहन कर रहे थे, जबकि स्विफ्ट डिजायर कार से पायलटिंग कर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 125 किलो 07 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
जप्त संपत्ति में शामिल:

आर्टिगा कार – लगभग 15 लाख रुपये
स्विफ्ट डिजायर कार – लगभग 5 लाख रुपये
4 मोबाइल फोन – करीब 95 हजार रुपये
कुल जब्ती – 33 लाख 45 हजार रुपये
गिरफ्तार आरोपी:
पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल (34 वर्ष), शहडोल
हिमांशु अग्रवाल (24 वर्ष), अनुपपुर
देवेंद्र खांडे (23 वर्ष), अनुपपुर
ऋषि सिंह (22 वर्ष), अनुपपुर
विनय कुमार मर्श्राम (23 वर्ष), अनुपपुर
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर नेटवर्क चला रहा था।
पुलिस का संदेश:
छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

