मस्तूरी। क्षेत्र के पत्रकारों की मजबूती, सुरक्षा और सम्मान को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की मस्तूरी ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन पचपेड़ी में संपन्न हुआ। आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा, सामाजिक सम्मान, युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि महासंघ पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देगा और हर स्तर पर उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।
गठन के दौरान अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विमल कांत को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में अमित खूंटे एवं संजू नामदेव, महासचिव मुकेश कांत, कोषाध्यक्ष जय मधुकर नियुक्त किए गए। संगठन सचिव के रूप में ईश्वर महिलाएंगे एवं सुभाष टंडन, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में रोशन बंजारे एवं अश्वनी कुर्रे को दायित्व दिया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विवेक देशमुख, जितेंद्र लहरे, दिनेश पाटले, हरि यादव, अनुराग साहू, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, करण अंचल, धनंजय खूंटे, भुवन भास्कर, अरुण सेन एवं सुनील सिंह को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मृन्मय मलिक, प्रदेश संयुक्त सचिव शिरीष डामरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहनीश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल अवस्थी, जिला अध्यक्ष बिलासपुर जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिला महासचिव विजय क्रांति तिवारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मीकांत ने किया, जबकि अंत में रामगोपाल भार्गव ने आभार प्रदर्शन किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय और संघर्षशील बनाने तथा निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के संदेश के साथ हुआ।

