जितेन्द्र लहरे
मस्तूरी।किरारी में भगवान श्री लटेश्वरनाथ के नाम पर लगने वाला साप्ताहिक मेला शुक्रवार से भगवान श्री लटेश्वरनाथ में जलाभिषेक के पश्चात प्रारंभ होगा। मेला सुरक्षा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर राहुल सिंह मेला स्थल पर आने वाले व्यापारियों की दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगवाने में जुटे हुए हैं।
मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए हवाई झुला सहित विभिन्न प्रकार के झूला स्थापित हो चुका है जिसमें बच्चे मनोरंजन करना भी शुरू कर दिए हैं। किरारी-मस्तूरी के मध्य स्थित लटिया तालाब के मेढ़ पर विशालकाय बरगद झाड़ के समीप विराजमान भू-फोड़ महादेव श्री लटेश्वरनाथ के नाम पर माघ बड़ी तेरस के दिन लगने वाला एक सप्ताह के मेले में सिनेमा घर, हवाई झुला, मौत का कुआं, झूला, जादूगर, होटल मनिहारी, कपड़ा बर्तन, व जुता-चप्पल सहित अन्य दुकान के व्यापारियों द्वारा अपना अपना पंडाल लगाकर अपना व्यवसाय प्रारंभ कर करेगें है यह प्रतिष्ठान ही मेले में आकर्षण का केंद्र होता है। ज्ञात हो कि माघ बड़ी तेरस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शताब्दी पुरानी भू-फोड़ महादेव श्री लटेश्वरनाथ के नाम पर लगने वाला प्रदेश का यह पहला मेला होता है इसके चलते प्रथम दिन मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ता है जैसे ही प्रातः काल 4 बजे मंदिर का पट खुला कि दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों का दल और मंदिर प्रांगण में पहुंचें श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयघोष के नारों के साथ भोलेनाथ को जल अर्पित करने उमड़ पड़ते हैं।


