। रंग पंचमी के पावन अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, हंसी-खुशी और फिल्मी गीतों की मधुर धुनों के बीच पत्रकार साथियों और अतिथियों ने जमकर होली का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और प्रेस क्लब द्वारा इस तरह के आयोजन सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार के डायरेक्टर भागबली घृतलहरे ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने प्रेस क्लब मस्तूरी के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मेल-मिलाप और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
समारोह में जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद सभापति सरिता नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, महेश्वर कुर्रे, राकेश शर्मा (लाला महराज), कांग्रेस नेता अशोक राजवाल और अनुप नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब मस्तूरी के सचिव रघु यादव ने किया, जबकि अंत में प्रेस क्लब मस्तूरी के अध्यक्ष विजय सुमन ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में पत्रकार साथी हरिओम श्रीवास, विमल कांत, जितेंद्र लहरे, विवेक देशमुख, लक्ष्मीकांत, रामगोपाल भार्गव, सुधीर सुमन, आकाश राय, सूर्यकांत सूर्या, राहुल राय, अमित खूंटे, दिनेश पाटले, चंद्र प्रकाश निणेजक, अनुराग साहू, करण अंचल, अरुण सेन, ईश्वर महिलांगे, भुवन भास्कर, धनंजय खुटे, रोशन बंजारे, संजू नामदेव, जय मधुकर और सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


