राजनांदगांव। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस को दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर नया शराब भट्टी से ग्राम कोटरासरार की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर नाकेबंदी की गई।
नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम दीपचंद साहू पिता किशन लाल साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम कोटरासरार, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव बताया।

आरोपी के कब्जे से 07 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, 02 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की तथा 27 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा, कुल 36 पौवा शराब (कीमत 3030 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी मैक्स 100 मोटरसाइकिल (कीमत 15000 रुपये) बरामद की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत 18030 रुपये आंकी गई है।
शराब परिवहन के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य अपराध पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने की अपील की है और कहा है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

