ग्राम पंचायत भरारी में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-GRAMG) योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार, 03 जून 2026 को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। खसरा नंबर 232 स्थित तालाब में होने वाले गहरीकरण कार्य का भूमि पूजन गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा पूजा-अर्चना कर संपन्न कराया गया।

ग्रामवासियों ने बताया कि तालाब गहरीकरण से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा तथा भू-जल स्तर में सुधार आने के साथ किसानों एवं ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। यह कार्य क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भरारी की सरपंच रेखा द्वारिका टंडन, उमाशंकर पटेल, मिथिलेश्वर पटेल, गुहाराम, रघुनाथ वैष्णव, टीका राम, लोकपाल पैकरा, सरोज पैकरा, अश्वनी टंडन, रवि पटेल, डॉक्टर पैकरा, मोहन पैकरा, प्रकाश, राम प्यारे श्रीवास, चंद्रकला कैवर्त (रोजगार सहायक), पंचगण एवं गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

